Today’s Current Affairs in Hindi: भारत के विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग माना जाता है। Today’s Current Affairs in Hindi 11 June 2025 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य सभी नौकरी की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवार को करंट अफेयर्स के मामला में अलर्ट रहना चाहिए, ताकि एक भी खबर आपसे छुटे नहीं।
इसे भी देखे – UPSC का फुल फॉर्म क्या है? जानिए विस्तार से हिंदी में
सभी दिन की तरह आज भी इस पोस्ट में Today’s Current Affairs in Hindi 11 June 2025, के सभी करेंट अफेयर्स हिंदी, डेली करेंट अफेयर्स, हिंदी में करेंट अफेयर्स, करेंट अफेयर्स अपडेट के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। जो विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग माना जाता है।

Today’s Current Affairs in Hindi | 11 June 2025 (हिंदी करंट अफेयर्स)
आज केबीजी सिंड्रोम जागरूकता दिवस है
- हर वर्ष 11 जून को दुनियाभर में केबीजी सिंड्रोम जागरूकता दिवस (KBG Syndrome Awareness Day) मनाया जाता है। यह दिन लोगों को इस दुर्लभ विकार के बारे में शिक्षित करने में मदद करता है, जिससे प्रारंभिक निदान और बेहतर प्रबंधन संभव हो पाता है।
भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा 27 जून से शुरू होगी
- ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा (Jagannath Rath Yatra 2025) आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को निकाली जाती है। इस साल 27 जून 2025 (Rath Yatra date) को यह भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है।
- वहीं ‘बहुदा यात्रा’ 5 जुलाई को है। त्योहार के दौरान, तीन देवताओं-जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को भक्तों द्वारा तीन विशाल लकड़ी के रथों में गुंडिचा मंदिर (Shree Gundicha Temple) तक खींचा जाता है, जहां वे एक सप्ताह तक रहते हैं और फिर जगन्नाथ मंदिर लौट आते हैं।
मौसम विभाग ने उत्तर भारत में भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान जताया
- मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों तक राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में गर्मी की लहर जारी रहने का अनुमान लगाया है।
- वहीं IMD के मुताबिक बुधवार 11 जून को दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर रात में गर्म मौसम रहने की संभावना है।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नई दिल्ली के किसानों से मिलेंगे
- कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार 11 जून को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत नई दिल्ली के तिगीपुर, बख्तावरपुर और उत्तरी दिल्ली में किसानों से मिलेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को नवीनतम प्रौद्योगिकियों, अनुसंधान विकास और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
कैटरीना कैफ मालदीव की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनीं
- बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को मालदीव ने अपना नया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। मालदीव मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस कॉरपोरेशन ने बॉलीवुड सुपरस्टार कैटरीना कैफ को ‘सनी साइड ऑफ लाइफ’ के लिए अपना नया ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
महेंद्र सिंह धोनी ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए
- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। एमएस धोनी भारत के 11वें खिलाड़ी हैं जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया है।
- इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन, इंग्लैंड की स्टार विकेटकीपर सारा टेलर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला और ग्रीम स्मिथ तथा न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी और पाकिस्तान की दिग्गज ऑलराउंडर सना मीर को भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।
केंद्र सरकार ने विशेष आर्थिक क्षेत्रों के लिए नीतिगत रियायतों की घोषणा की
- केंद्र सरकार ने विशेष आर्थिक क्षेत्रों के लिए नीतिगत रियायतों की घोषणा की है। इसका उद्देश्य विशेषकर सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक घटकों सहित उच्च प्रौद्योगिकी विनिर्माण को बढ़ावा देना है।
नौसेना के INS गुलदार को अंडरवॉटर म्यूजियम और कृत्रिम चट्टान में बदला जाएगा
- भारत के पहले अंडरवॉटर म्यूजियम और कृत्रिम मूंगा चट्टान को महाराष्ट्र के सिंधुर्गुर्ग जिले के वेंगुर्ला में निवेटी रॉक्स के पास INS गुलदार के आसपास विकसित किया जाएगा।
- बताना चाहेंगे केंद्र सरकार द्वारा समर्थित इस परियोजना का उद्देश्य स्कूबा डाइविंग और भविष्य के पनडुब्बी पर्यटन और समुद्री संरक्षण को बढ़ावा देना है। पर्यटन मंत्रालय ने इस परियोजना के लिए करीब 47 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
मणिपुर में आज से घाटी के पाँच जिलों में कर्फ्यू में ढील दी जाएगी
- मणिपुर में बुधवार 11 जून से घाटी के पांच जिलों में सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। बता दें कि इन जिलों में विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर में कर्फ्यू लगाया गया था।
SBI ने वित्त वर्ष 2025 के लिए सरकार को 8077 करोड़ रुपये का लाभांश सौंपा
- भारत के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 8,076.84 करोड़ रुपये का लाभांश दिया है।
- बताना चाहेंगे SBI के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू और वित्त सचिव अजय सेठ की मौजूदगी में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लाभांश का चेक सौंपा।
11 जून 2025 डेली करेंट अफेयर्स क्विज
Q. हाल ही में किस देश द्वारा ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ प्रस्तावित किया गया है?
A. ब्रिटेन
B. अमेरिका
C. कनाडा
D. इटली
B. अमेरिका
Q. 2011 और 2023 के बीच घरेलू प्रवासियों की संख्या लगभग 12% घटकर कितने करोड़ होने का अनुमान है?
A. 20.20 करोड़
B. 30.20 करोड़
C. 40.20 करोड़
D. 50.20 करोड़
C. 40.20 करोड़
Q. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ‘योग समावेश’ विषय पर कितने दिवसीय कार्यशाला की मेजबानी करेगा?
A. तीन
B. चार
C. पांच
D. छह
A. तीन
Q. किस राज्य के आदिवासी गांव कटेझारी को पहली बार सार्वजनिक परिवहन से जोड़ा गया है?
A. राजस्थान
B. छत्तीसगढ़
C. महाराष्ट्र
D. मध्य प्रदेश
C. महाराष्ट्र
Q. IDEA सम्मेलन में भारत के निर्वाचन आयुक्त किस देश में भाग लेंगे?
A. जर्मनी
B. स्वीडन
C. फ्रांस
D. जापान
B. स्वीडन
Q. DRDO ने हाल ही में कितने उद्योगों को 9 प्रणालियों की तकनीक सौंपी है?
A. 10
B. 15
C. 18
D. 20
A. 10
Q. भारत में वर्ष 2024 में लगभग कितने नए करोड़पति जुड़ने की उम्मीद है?
A. 25,000
B. 28,000
C. 33,000
D. 35,000
C. 33,000
Q. G-7 शिखर सम्मेलन में PM मोदी को किस देश में आमंत्रित किया गया है?
A. जर्मनी
B. फ्रांस
C. कनाडा
D. जापान
C. कनाडा
Q. गोल्ड लोन के लिए RBI ने लोन-टू-वैल्यू अनुपात कितना तय किया है?
A. 65%
B. 75%
C. 85%
D. 95%
C. 85%
Q. विश्व प्रत्यायन दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
A. 08 जून
B. 09 जून
C. 10 जून
D. 11 जून
B. 09 जून
Q. रूस ने हाल ही में किस प्रकार की तकनीक का पेटेंट कराया है?
A. ऑर्बिटल स्टेशन की मरम्मत के लिए रोबोटिक प्रणाली
B. अंतरिक्ष यान को ऑर्बिटल स्टेशन से स्वचालित लॉन्च करने की तकनीक
C. पृथ्वी की परिक्रमा करने वाला नया उपग्रह
D. अंतरिक्ष में ऊर्जा संचार प्रणाली
B. अंतरिक्ष यान को ऑर्बिटल स्टेशन से स्वचालित लॉन्च करने की तकनीक
Q. हाल ही में फ्रांस में UN महासागर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसने किया?
A. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
B. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
C. गृहमंत्री अमित शाह
D. डॉ. जितेन्द्र सिंह
D. डॉ. जितेन्द्र सिंह
इसे भी देखे – Bihar Gram Parivahan Yojana 2025: सरकार इ- रिक्शा, एम्बुलेंस पर 2 लाख तक अनुदान दे रही है, जाने पूरी जानकारी
यदि आपको यह जानकारी पसंद आया हो तो लाइक, कमेंट, तथा शेयर करना ना भूले, साथ ही आप मुझे ऐसे ही और जानकारी प्राप्त करने के लिए फॉलो कर कर सकतें है। धन्यवाद Team SJT ❤️